फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के पौत्र की कार पर हमला, लूट की कोशिश में दो दबोचे

Sat, 14 Dec 2019 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अकराबाद (अलीगढ़)
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गांव रोहिना सिंहपुर के पास बृहस्पतिवार की रात रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में जा रहे बरौली से भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह के पौत्र ठा. विजय सिंह उर्फ पप्पू की कार पर लुटेरों ने लूट के इरादे से हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान कार पर पथराव कर उन्हें रोककर लूट की कोशिश की गई। मगर सुरक्षा गनरों की सतर्कता से दो बदमाशों को दबोच लिया गया, जबकि उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। इस घटना से पहले बदमाशों ने अन्य राहगीरों संग भी लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रामघाट रोड स्थित एडीए कालोनी क्वार्सी निवासी विधायक ठा. दलवीर सिंह के नाती विजय कुमार सिंह पुत्र स्व. राकेश कुमार सिंह द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह बृस्पतिवार की रात अपने रिस्तेदार उदयवीर सिंह निवासी श्यामपुर व विशाल चौहान निवासी छेरत संग स्कार्पियो कार में सवार होकर विजयगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


कार में उनके साथ एक गनर भी मौजूद था। रात करीब नौ बजे गांव रोहिना सिंहपुर के पास कुछ अज्ञात लोग लूटपाट के इरादे से वहां खड़े थे और राहगीरों संग लूटपाट कर रहे थे। जैसे ही उनकी कार वहां पहुंची और उन्होंने हॉर्न बजाया तो उसे सुनकर इन लोगों ने कार पर पथराव कर हमला कर दिया और लूटपाट के इरादे से गाड़ी रोक ली। 

तभी कार में मौजूद वर्दीधारी गनर व अन्य को देखकर हमलावर भागने लगे। मगर दो हमलावरों को दौड़कर पकड़ लिया, जबकि दो तीन साथी मौके से फरार हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। एसओ सुनील कुमार के अनुसार विधायक पौत्र की तहरीर पर पकड़े गए राजू पुत्र रोशनलाल व छोटू पुत्र बाबूजी निवासी गांव रोहिना सिंहपुर अकराबाद व उनके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें