फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATS: अलीगढ़ सहित यूपी के पांच शहरों में एटीएस का ऑफिस जल्द, छेरत पुलिस लाइन में तीन मंजिला भवन बनकर तैयार

Fri, 19 Jan 2024 12:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। अब तक एटीएस की स्थानीय यूनिट पुरानी पुलिस लाइन में एक कमरे में बैठकर संचालित होती है। मगर अब नए भवन में शिफ्ट होगी। जल्द तारीख तय कर इस भवन का शुभारंभ कराया जाएगा। इसमें पूरा कार्यालय संचालित होगा।
विज्ञापन
एटीएस ऑफिस का निरीक्षण करते आईजी शलभ माथुर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की मंशा के अनुसार प्रदेश में अलीगढ़ सहित पांच शहरों में एटीएस ऑफिस बनकर तैयार हो गए हैं और बहुत जल्द इनके शुभारंभ होंगे। आईजी शलभ माथुर ने यहां छेरत पुलिस लाइन के पास बनकर तैयार हुए नए भवन का जायजा लिया और जल्द शुभारंभ की तारीख तय कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर अलीगढ़, सहारनपुर, बहराइच, श्रावस्ती व मेरठ में एटीएस कार्यालय खोलना तय हुआ है। इसी क्रम में अलीगढ़ में तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। अब तक एटीएस की स्थानीय यूनिट पुरानी पुलिस लाइन में एक कमरे में बैठकर संचालित होती है। मगर अब नए भवन में शिफ्ट होगी। आईजी शलभ माथुर ने भी इस भवन का निरीक्षण कर जरूरी तैयारियों पर चर्चा की। आईजी ने बताया कि जल्द तारीख तय कर इस भवन का शुभारंभ कराया जाएगा। इसमें पूरा कार्यालय संचालित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें