फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अतरौली में जीआईसी सहनोल के प्रवक्ता ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Sep 2026 12:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दलवीर सिंह जो सहनोल राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे और क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी के रूप में युवाओं में लोकप्रिय थे ने शनिवार सुबह अपने घर में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दलवीर सिंह की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जनपद में अतरौली के गांव जिरौली धूमसिंह निवासी 30 वर्षीय दलवीर सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राजकीय इंटर कॉलेज सहनोल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


दलवीर सिंह दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता रामगोपाल जिरौली धूमसिंह में उत्तम इंटर कॉलेज के सामने एक बुक सेलर की दुकान चलाते हैं। दलवीर की पत्नी मंजू देवी हरदुआगंज के गांव भीमगढ़ी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। मंजू देवी क्वार्सी के निकट बने मकान पर रहकर ड्यूटी करती हैं। दलवीर गांव में बने दूसरे मकान पर रहते थे, जबकि उनके माता-पिता और छोटा भाई जिरौली में दूसरे मकान में रहते थे। 

पिता रामगोपाल ने सुबह 7 बजे दलवीर से बात की थी। दलवीर ने तब शनिवार को कॉलेज से छुट्टी लेने की बात कही थी। सुबह 9.12 बजे पिता ने दोबारा फोन कर दलवीर को दुकान पर आने को कहा, लेकिन वह नहीं पहुंचे। करीब 9.35 बजे परिजनों को दलवीर की आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर अतरौली के 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
अस्पताल में चिकित्सकों ने दलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के अधीक्षक अवनेंद्र यादव ने बताया कि शिक्षक के गले पर निशान थे। उन्होंने कहा कि परिजन जब उन्हें लेकर आए, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जांच जारी, कारण अज्ञात
बताया जा रहा है कि दलवीर सिंह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी थे। वह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को ढाढ़स बंधाने वालों की भीड़ लग गई। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें