फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अतरौली सीएचसी के चिकित्सक और मां को घर में घुस कर पीटा, वीडियो वायरल, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आदिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में चिकित्सक है। उनका ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद ससुर और साले ने क्वार्सी के केलानगर स्थित अस्पताल में घुस कर चिकित्सक और उनकी मां को पीट दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़  की अतरौली सीएचसी में तैनात चिकित्सक और उनकी मां के साथ घर में घुस कर मारपीट कर वीडियो वायरल हो रहा है। मामला चिकित्सक और ससुराल पक्ष के बीच विवाद का बताया जा रहा है। इस मामले में चिकित्सक ने ससुर व साले समेत चार लोगों पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
केलानगर स्थित ताज हॉस्पिटल के संचालक नजमुद्दीन अंसारी के पुत्र आदिल अंसारी की शादी साल भर पहले ऊपरकोट में हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बच्ची भी है। आदिल  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। उनका ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद ससुर और साले ने क्वार्सी के केलानगर स्थित अस्पताल में घुस कर चिकित्सक और उनकी मां को पीट दिया। 

यही नहीं इसके कुछ दिन बाद एक कांग्रेस नेता के साथ मिल कर ससुराल वालों ने केला नगर चौराहे पर भी डॉक्टर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इन दोनों मामले में चिकित्सक ने ऊपरकोट निवासी ससुर आजम अंसारी, साला हमजा, मो. आदिल व जुनैद समेत तीन अज्ञात पर घर में घुस कर मारपीट, धमकी, चोरी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


चिकित्सक आदिल ने बताया कि पत्नी से उनका कोई विवाद नहीं है। ससुर व साला मुझसे जबरन रुपये ऐंठना चाह रहे हैं। इनके साथ एक कांग्रेस नेता भी है। इन लोगों ने मिलकर भारी भरकम रकम की डिमांड की है। रुपये नहीं देने पर मारपीट की। अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें