आठ नवंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के भाषण के बाद 500 और हजार की हुई नोट बंदी के बाद से बैंकों और एटीएम पर लंबी कतार मिलना आम बात है। मगर, आपको ऐसे एटीएम की तलाश है, जिसमें कैश उपलब्ध हो तो ऐसी टैक्नोलॉजी आपका इंतजार कर रही है।
कैश की कमी को देखते हुए कई संस्थानों और लोगों ने इस प्रकार के टूल व वेबसाइट बनाई है। जिनकी मदद से पैसों की किल्लत वाली परेशानी कम हो सकती है। जी हां, कई एप व वेबसाइट आपको आसपास के क्षेत्र वाले एटीएम का ब्यौरा देते हैं। इन टूल्स की मदद से आप को पता चल जाएगा कि आपको किस एटीएम की तरफ रुख करना है।
वॉलनट भी करेगा मदद
वॉलनट एक पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट ऐप है। इसकी मदद से अपने आसपास के क्षेत्र में कैश वाले एटीएम का पता लगा सकते हैं। बता दें कि इस ऐप के लगभग दो मिलियन यूजर हैं। यह ऐप उन यूजर द्वारा एटीएम से पैसे निकालने को ट्रैक करता है।
इस आधार पर ऐप उन एटीएम की सूची देता है, जो काम कर रहे हैं। यूजर वॉलनट को कतार के बारे में भी बताते हैं। इस आधार पर ऐप एटीएम से संबंधित ब्यौरा यूजर को दे पाता है।
कैश नो कैश
cashnocash.com वेबसाइट पर आप पिनकोड डालकर आसपास के इलाके में पैसों से भरे एटीएम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सर्च बाक्स में पिनकोड डाले। इसके बाद फाइंड बटन पर क्लिक करें।
अगर जीपीएस चालू होगा तो स्वत ही अपने आप आपकी लोकेशन ट्रेश कर ओके करने का मेन्यू देगा। इससे आप उन एटीएम को ग्रीन पिन के साथ देख सकेंगे, जिसमें कैश मौजूद है। साथ ही लंबी कतार वाले एटीएम को औरेंज कलर में तथा बिना कैश वाले एटीएम को लाल रंग में दिखाई देगा।
खोजने के अन्य तरीके
गूगल इंडिया ने अभी हाल ही में एक नया टूल पेश किया है। find an atm near you नाम के इस टूल से अपने आसपास स्थित एटीएम को खोज सकते हैं। यह टूल आपकी लोकेशन के हिसाब से आपके आसपास के सभी बैंकों के एटीएम को मैप पर दिखाएगा। हालांकि यह टूल अभी आपको यह नहीं बताएगा कि इस एटीएम में कैश है कि नहीं।
एटीएम फाइंडर टूल
सीएमएस इंफोसिस्टम्स वो कंपनी है जो देशभर में 55 हजार एटीएम का रख-रखाव करती है। इस कंपनी ने एक एटीएम फाइंडर टूल लांच किया है। जो आपको काम कर रहे एटीएम के बारे में जानकारी देता है। बतां दे कि यह जानकारी सिर्फ 55, हजार सीएमएस एटीएम तक ही सीमित है।