प्रमाणपत्र के साथ खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इंडो-नेपाल स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भारतीय टीम का रविवार को अलीगढ़ में सम्मान किया गया। शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम अधिकारियों को स्मृति चिह्न, मेडल, प्रमाणपत्र के साथ विशेष हेल्थ कार्ड भी प्रदान किए गए।
प्रबंध निदेशक इंजीनियर सुमित सराफ ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी पूरे राष्ट्र का गौरव होते हैं। विशिष्ट अतिथि संजय महेश्वरी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। संचालन स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रिंकू दीक्षित ने किया।
स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में मयंक गौड़, सुधांशु मैसी, अरुण पिप्पल, काव्य भारद्वाज, शिवा सैनी, विवेक, करण शर्मा, चाहत वार्ष्णेय, अंकित कुमार, मोहित, हरदीप राबरी, भूषण, विशेक शर्मा, प्रिंस उपाध्याय और अनिमेश यादव शामिल रहे।