फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जुलाई तक खाली हो जाएगा अतरौली का एल-1 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 को समर्पित अतरौली का एल-1 हॉस्पिटल 17 जुलाई तक खाली हो जाएगा। उसके बाद उसे सैनिटाइज किया जाएगा। शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं दुरुस्त किया जाएगा। अतरौली के कोविड हॉस्पिटल में वर्तमान में 64 मरीज भर्ती हैं। 17 जुलाई तक मरीजों के डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। रविवार को चार मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अब अतरौली में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। 17 जुलाई तक यहां से सभी मरीज चले जाएंगे। नए मरीजों को खेरेश्वर मार्ग स्थित जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जा रहा है। अतरौली के हॉस्पिटल में कुछ काम कराने हैं। हॉस्पिटल को सैनिटाइज कर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें