फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय : 80 सीट के लिए 11 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, 346 बच्चे देंगे एग्जाम

Tue, 06 Jun 2023 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अटल आवासीय विद्यालय के प्रथम सत्र में वर्ष 2023-24 के लिए 40 बालक एवं 40 बालिकाओं का परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाना है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई तक 673 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। बालकों के 224 एवं बालिकाओं के 122 आवेदन पत्र आए। 346 आवेदन पत्र जांच में सही मिले।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय पर बैठक लेते कमिश्नर और डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की गभाना तहसील के गांव टमकौली में अटल आवासीय विद्यालय तैयार हो गया है। पहली से कक्षा छह तक के इस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 11 जून को अलीगढ़ मंडल के चार जिलों में प्रवेश परीक्षा होगी, इसके लिए चारों जिलों में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, हाथरस पीबीएएस इंटर कॉलेज, कासगंज में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और एटा में महारानी बालिका इंटर कॉलेज में ये परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक होगी। परीक्षा में मानसिक दक्षता के 40, अंकगणित के 20 और भाषा के 20 प्रश्न क्रमशः 50, 25 एवं 25 अंकों के होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (टिक मार्क) होंगे। प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों के पते पर भेज दिए गए हैं।

कमिश्नरी सभागार में बैठक कर मंडलायुक्त ने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराई जाए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे और कोरोना काल में अपने माता पिता को खो चुके बच्चों को यहां दाखिला दिया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी नौ जून को प्रश्न पत्र लेकर उन्हें जनपदीय कोषागार के डबल लॉक में रखवाएंगे।
विज्ञापन


उपश्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय के प्रथम सत्र में वर्ष 2023-24 के लिए 40 बालक एवं 40 बालिकाओं का परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाना है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई तक 673 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। बालकों के 224 एवं बालिकाओं के 122 आवेदन पत्र आए। 346 आवेदन पत्र जांच में सही मिले। निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत मजदूरों के बच्चे और कोविड-19 से प्रभावित 12 बच्चे भी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। 

बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा शीलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत पीके सागर, एडीआईओएस सुभाष गौतम आदि मौजूद रहे। गौर हो कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें