मंगलवार को माहेश्वरी सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए। एक छोर पर कुछ कुछ अंतराल पर विकेट गिरते गए, लेकिन एक छोर कप्तान नमन शर्मा ने संभाल रखा। उन्होंने 76 रन की पारी खेली। नमन ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। माधव वशिष्ठ ने 69 रन की पारी खेली। ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स के गजेंद्र कुशवाहा ने तीन विकेट चटकाए।
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर अलीगढ़ प्रीमियर लीग का नया चैंपियन माहेश्वरी सुपर किंग्स बन गया। 40 ओवर की अंतिम गेंद पर फाइनल मुकाबले का फैसला हुआ। उप विजेता ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स टीम रही। नमन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मंगलवार को माहेश्वरी सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए। एक छोर पर कुछ कुछ अंतराल पर विकेट गिरते गए, लेकिन एक छोर कप्तान नमन शर्मा ने संभाल रखा। उन्होंने 76 रन की पारी खेली। नमन ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। माधव वशिष्ठ ने 69 रन की पारी खेली। ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स के गजेंद्र कुशवाहा ने तीन विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स टीम की शुरुआत अच्छी रही। मैच में उतार-चढ़ाव होता रहा है। एक समय ऐसा लग रहा था कि ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स टीम आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन 19वें ओवर में एक विकेट गिर गया। 20वें ओवर के अंतिम एक गेंद पर जीत के लिए टीम को छह रन चाहिए था। गेंद को सीमा रेखा से बाहर करने के चक्कर में बल्लेबाज को विकेटकीपर ने स्टंप आउट कर दिया। टीम सात विकेट पर 150 रन बना सकी। तनिष्क मित्तल ने 42 रन बनाए। ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स पांच रन से मैच हार गई। निशांत ठाकुर ने तीन विकेट झटके।