फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दयाशंकर के स्वागत में हाथापाई

Sun, 21 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
swati singh with dayashankar singh - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद चर्चाओं में आए दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह के अलीगढ़ आगमन पर स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी और भाजपा के नेताओं में टकराव और मारपीट हो गई।
विज्ञापन


घटना के मूल में बताया गया कि भाजपा के कुछ नेता (भाजयुमो महानगर इकाई के पदाधिकारी) दयाशंकर सिंह के साथ आगे आकर फोटो आदि को अधिक प्राथमिकता दे रहे थे, जो क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों को नागवार गुजरा।

बाद में किसी तरह मामला सधा और दयाशंकर सिंह को रामघाट रोड स्थित होटल महाजन पैलेस लाया गया। यहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार को दयाशंकर सिंह सिकंदराराऊ के गांव टिकरी में स्वाभिमान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार रात 8.45 बजे दयाशंकर सिंह शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ से अलीगढ़ आए थे। उनके स्वागत के लिए क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ ही कुछ भाजपा और उसके फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी  पहुंचे थे। पहले स्वागत करने की होड़ में एक फ्रंटल संगठन के  नेता कुछ ज्यादा ही जोश दिखा गए जो महासभा के पदाधिकारियों को अखर गया।

 इसी बात पर दोनों पक्षों के  बीच टकराव की स्थिति बन गई। बाद में मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मामले को साधा। यही नहीं मीडिया में ये बात चर्चा में आने के बाद क्षत्रिय महासभा और भाजपा के नेताओं ने इसे भीड़ में धक्कामुक्की करार दिया और मामले को शांत करा दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह और महानगर अध्यक्ष विवेक सरास्वत ने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं हुई है।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें