एपीओ परीक्षा में केंद्र में सिर्फ प्रवेश पत्र व पेन ले जाने की अनुमति थी। किसी तरह का तकनीकी उपकरण, कलावा, कंगन और महिला अभ्यर्थियों को नाक व कान के जेवरात तक पहनकर जाने की अनुमति नहीं थी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा 22 मार्च को सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा आयोजित की गई। अलीगढ़ महानगर में 17 केंद्रों पर हुई परीक्षा सकुशल निपटी। 3739 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इधर, परीक्षा छूटने के बाद शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम के हालात बने रहे। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
इस परीक्षा में जिले में कुल 7762 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4023 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्र में सिर्फ प्रवेश पत्र व पेन ले जाने की अनुमति थी। किसी तरह का तकनीकी उपकरण, कलावा, कंगन और महिला अभ्यर्थियों को नाक व कान के जेवरात तक पहनकर जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद जीटी रोड पर दुबे पड़ाव व नौरंगाबाद इलाके में जाम के हालात रहे।
प्रश्न पत्र आसान व तैयारियों के अनुसार ही आया था। उम्मीद है परिणाम अच्छा आएगा। -रवि राजपूत, आगरा