फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: मोदी-योगी को अपशब्द कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को पढ़ाने से हटाया, मुकदमा हुआ दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 03:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में हंगामा करते अरिमर्दन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी को अपशब्द कहने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल से पढ़ाने का काम छीन लिया गया है। वह जांच होने तक नहीं पढ़ा सकेंगे। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अरिमर्दन सिंह पाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बेटे हैं। 

विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क विभाग की प्रभारी प्रोफेसर विभा शर्मा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उनसे दो दिन में जवाब मांगा गया है, जिसकी मियाद 1 फरवरी को पूरी हो रही है। जवाब के आधार पर ही कार्रवाई होगी। फिलहाल उनसे पढ़ाने के लिए मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज
मामले में 30 जनवरी को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी। आज 31 जनवरी को थाना सिविल लाइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ तृतीय अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र का एक प्रकरण संज्ञान में आया है जिसमें सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था, जिस सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें