फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुखार का कहर जारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि की मौत

Fri, 03 Nov 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जनपद बदायूं के विकास खंड जगत में सहायक विकास अधिकारी कृषि के लगभग दो दिन पूर्व बुखार से पीड़ित होने के बाद गांव लौटना हुआ। बुखार बढ़ता देख परिजनों ने छर्रा स्थित एक निजी चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया। 
विज्ञापन
मृतक पातीराम वर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद बदायूं के विकास खण्ड जगत में सहायक विकास अधिकारी कृषि के पद पर तैनात थाना छर्रा क्षेत्र के गांव बरौली निवासी वृद्ध का बुखार के चलते 1 नवंबर को निधन हो गया। वृद्ध का परिजनों ने गांव में ही स्थित मुक्तिधाम पर दाह संस्कार किया। 
विज्ञापन


गांव बरौली निवासी 59 वर्षीय पातीराम वर्मा पुत्र मिहीलाल सिंह जनपद बदायूं के विकास खंड जगत में सहायक विकास अधिकारी कृषि के पद पर तैनात थे। लगभग दो दिन पूर्व बुखार से पीड़ित होने के बाद वह गांव लौटे थे।

बुखार बढ़ता देख परिजनों ने छर्रा स्थित एक निजी चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में गांव छबीलपुर के निकट उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें