फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में बसपा की नजर ‘यूथ वोटरों’ पर

Mon, 07 Nov 2016 01:42 AM IST
मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले विधानसभा चुनाव के चलते बसपा की नजर भी ‘नये जमाने’ पर है। पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक की कमेटियोें में पचास फीसदी यूथ शामिल कि ए जाएं। इन्हीं निर्देशोें के चलते पार्टी अपनी कमेटियोें में पचास फीसदी युवाओं को शामिल कर रही है।
विज्ञापन


हर पार्टी इस समय विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी है और सभी दलोें की कोेशिश यह है कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ें। इसके लिए पार्टियां तरह-तरह के फार्मूले इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में बसपा की निगाह भी ‘नये जमाने’ पर है। बसपा अपने दल में विभिन्न जातियों की भाईचारा कमेटियोें को बनाकर इन जातियोें को अपनी पार्टी से जोड़ने की कोशिश करती रही है।

बसपा का यह प्रयोग कई बार सफल भी रहा है और पार्टी सत्ता में पहुंची भी है, लेकिन इस प्रयोग के साथ-साथ पार्टी युवाओं को भी अपने साथ जोड़ने में लगी है। पार्टी नेतृत्व में यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बूथ लेकर जिला कमेटी तक में पचास फीसदी स्थान युवाओं को दिया जाए। स्थानीय नेतृत्व पार्टी आलाकमान के  नेतृत्व का पालन करते हुए अपनी कमेटियों में युवाओं को शामिल कर रहा है। यही नहीं पार्टी ने विस चुनाव में प्रत्याशियों में भी युवाओं को ही वरीयता दी है। ज्यादा उम्रदराज नेताओं को पार्टी में प्रत्याशी भी नहीं बना रही।
विज्ञापन


 विस चुनाव के मद्देनजर जहां भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। सपा विकास का हवाला देकर रथयात्रा निकाल रही है और कांग्रेस भी संदेश यात्रा निकाल रही है। वहीं इससे अलग हटकर बसपा अपनी बूथ और सेक्टर इकाईयों को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

पार्टी रोजाना सेक्टर स्तर पर सम्मेलन कर रही है। हर सेक्टर में 10 से लेकर 15 बूथ तक शामिल हैं। इन सम्मेलनों में युवाओं को भी जोड़ा जा रहा है और पुराने कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जा रहा है। सम्मेलनों में जिलाध्यक्ष, जोन अथवा मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी चुनावी रणनीति बता रहे हैं।

पार्टी आलाकमान हर माह जोन व मंडलों की समीक्षा बैठक भी कर रहा है। बैठकों में पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी की निचले स्तर पर हो रही गतिविधियों की जानकारी जोन व मंडल कॉर्डिनेटरों से ली जा रही है तो उन्हें अगली कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है। यहां के मंडल व जोन कॉर्डिनेटरों को 10 नवंबर को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें