फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ससुरालियों ने विवाहिता पर बरपाया कहर, मारपीट में तोड़ा जबड़ा, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 03:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नजमा  का आरोप है कि उनके ससुर, सास, देवर और देवरानियों ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। हमले के कारण उसके दांत टूट गए और बड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विवाहिता से मारपीट - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। पारिवारिक कलह ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि घर के भीतर ही एक विवाहिता पर उसके अपने ही ससुराल वालों ने कहर बरपा दिया। इस हिंसक झड़प में विवाहिता के दांत टूट गए और जबड़े में गंभीर क्षति पहुंची है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना बीते 3 सितंबर की है। वादिया नजमा पत्नी शाहरुख का आरोप है कि उनके ससुर निजाम, सास जैनब, देवर सलमान, नदीम, अरबाज़ और देवरानियों सायमा, करिश्मा व अजरा ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि नजमा के दांत टूट गए और उनका जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया। जब पीड़िता ने इस अमानवीय मारपीट और गंदी गालियों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दी। घटना के बाद से पीड़िता अत्यधिक डरी और सहमी हुई है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और 3 सितंबर को ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद औपचारिक रूप से 6 सितंबर 2026 को थाना बन्नादेवी में केस दर्ज किया गया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार  8 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें निजाम (ससुर),जैनब (सास),सलमान (देवर),नदीम (देवर),अरबाज़ (देवर),सायमा (देवरानी),करिश्मा (देवरानी),अजरा (देवरानी) शामिल हैं। क्षेत्राधिकार धनंजय कुमार के मुताबिक थाना बन्नादेवी के उपनिरीक्षक  संजीव कुमार को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है।  मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें