फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्नादेवी थाने में मारपीट प्रकरण : दोनों पक्षों के आठ नामजद समेत 110 पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Mon, 04 Nov 2024 12:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक पक्ष की ओर से भाजपा नेता संजू बजाज ने नामजद समेत 70-80 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बन्ना देवी थाने में हंगामे के दौरान टूटी शीशा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी में भाजपा कार्यकर्ता और वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच 2 नवंबर को हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष से भाजपा नेता संजू बजाज ने छह नामजद समेत 70-80 अज्ञात तो वहीं, दूसरे पक्ष से सुनील कुमार ने दो नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


नुमाइश मैदान में संजय गुप्ता नाम के एक व्यक्ति की दुकान पर वाल्मीकि समाज के युवक 1 नवंबर देर शाम पटाखे खरीदने गए थे। वहां उनका भाजपा से जुड़े रूपेंद्र राजपूत, नवीन राजपूत आदि से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। वाल्मीकि समाज के युवकों के समर्थन में समाज के कुछ नेता व बजरंग बल के कुछ पदाधिकारी आ पहुंचे। जबकि दूसरे पक्ष से भाजपाइयों के समर्थन में भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज आ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच थाना प्रभारी के कक्ष में बातचीत हो रही थी। तभी विवाद बढ़ने पर थाने में ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

मामले में एक पक्ष की ओर से भाजपा नेता संजू बजाज ने संजय गुप्ता, सुनील चौहान, नवीन वाल्मीकि, केशव वाल्मीकि, आनंद, आकाश वाल्मीकि समेत 70-80 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से सुनील कुमार निवासी सिद्धार्थ नगर, चूहरपुर ने संजू बजाज, नवीन समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी बन्नादेवी पंकज कुमार मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें