फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अस्मिता साइकिलिंग लीग का हुआ आयोजन, एसएसपी ने साइकिल चलाकर दिया 'फिट इंडिया' का संदेश

Sun, 07 Jun 2026 01:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

साइकिलिंग लीग का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान और महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने वाले "अस्मिता" अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।
विज्ञापन
अस्मिता साइकिलिंग लीग - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आज खेल और सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन, अलीगढ़ द्वारा आयोजित अस्मिता साइकिलिंग लीग में एसएसपी नीरज जादौन ने शिरकत की। एसएसपी  ने न केवल इस लीग का मनोबल बढ़ाया, बल्कि खुद भी पैडल मारकर युवाओं और शहरवासियों को फिटनेस का संदेश दिया।

विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर खुद संभाली कमान
कार्यक्रम की शुरुआत सेवा भवन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से हुई, जहां एसएसपी अलीगढ़ ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद, प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए वह खुद भी साइकिल चलाकर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


रैली का मार्ग
रैली पुलिस कंट्रोल रूम (सेवा भवन) से शुरू हुई।  जवाहर पार्क, हैबिटेट सेंटर , एएमयू सर्किल, ठंडी सड़क, जिला न्यायालय मार्ग, अलीगढ़ क्लब, वापस पुलिस कंट्रोल रूम पर खत्म हुई।
विज्ञापन


'अस्मिता' और 'फिट इंडिया' को समर्पित रही लीग
इस साइकिलिंग लीग का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान और महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने वाले "अस्मिता" अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। इसके साथ ही, रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और स्थानीय खिलाड़ी भारी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान को सफल बनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें