नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहित कस्बे में नाला, सड़क आदि के लिए बनाई गई दो करोड़ रुपये की डीपीआर की धनराशि जल्द अवमुक्त करने की मांग की।
नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. डीएस भारती ने 21 अगस्त को सांसद सतीश गौतम के साथ लखनऊ में नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहित कस्बे में नाला, सड़क आदि के लिए बनाई गई दो करोड़ रुपये की डीपीआर की धनराशि जल्द अवमुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
चेयरमैन डॉ. डीएस भारती ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। जल्द ही कस्बे में और अधिक विकास कार्य दिखाई देगा।