फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, सिर फूटे, पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दोपहर छुट्टी के बाद छात्र स्कूल के गेट पर पहुंचे तभी पहले से मौजूद करीब 10-12 छात्रों ने उन्हें घेर लिया और हमलावर हो गए। एक छात्र ने अपने हाथ से कड़ा निकाल कर दोनों के सिर पर मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद थाने में छात्रों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 अगस्त की दोपहर राष्ट्रीय इंटर काॅलेज के गेट के सामने छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई। इसमें दो छात्रों के सिर फूटे। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।

विज्ञापन


गांव मंडनपुर निवासी अरुण कुमार व अरमान ने पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय इंटर काॅलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। 21 अगस्त की दोपहर छुट्टी के बाद वह स्कूल के गेट पर पहुंचे तभी पहले से मौजूद करीब 10-12 छात्रों ने उन्हें घेर लिया और हमलावर हो गए। एक छात्र ने अपने हाथ से कड़ा निकाल कर दोनों के सिर पर मारकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के कुछ लोगों ने पहुंचकर उन्हें बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें