कासिमपुर रोड स्थित एसीएन कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को जेडएस क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मैच हुआ। इसमें एएस क्रिकेट अकादमी ने 99 रन से सीडीए क्रिकेट अकादमी को हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 30 ओवर में छह विकेट खोकर 226 रन बनाए। वरुण ने 87, देव भारद्वाज ने 47 रन बनाए। सीडीए अकादमी की तरफ से लकी शर्मा ने तीन, व हिमांशु ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी सीडीए क्रिकेट अकादमी की टीम 25.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। अब्दुल्ला ने 52 रन बनाए।
एएस अकादमी की तरफ से नक्श ने तीन, शिव चौधरी व आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच वरुण कुमार और फाइटर ऑफ द मैच लकी रहे। सिकंदर अली मौजूद रहे।