खेल स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जूनियर आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों की जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 109 किलो भार वर्ग में आर्यन ठेनुआ ने बाजी मारी।
शुभारंभ जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर प्रतियोगिता आरंभ की गई। प्रतियोगिता उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के देखरेख में सूजी यादव ने कराई।
मौके पर विपिन, विकास, कृष्णा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका हैदर, अनीस यादव, गौरव कुमार, हर्ष शर्मा, मनोज राना, आकाश यादव, प्रद्युम्न यादव, कुलदीप सिंह, योगेश शर्मा व सूजी यादव ने निभाई। प्रतियोगिता में 64 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
यह रहा परिणाम
55 किग्रा भार वर्ग - इरफान (प्रथम), जतीन (द्वितीय), अनमोल (तृतीय)
61 किग्रा भार वर्ग - प्रशांत कुमार (प्रथम), लक्की (द्वितीय), उत्सव (तृतीय)
67 किग्रा भार वर्ग - आदित्य राना (प्रथम), शिवम चौधरी (द्वितीय), रोहित (तृतीय)
73 किग्रा भार वर्ग- प्रेम (प्रथम), आशिव (द्वितीय), हर्षित (तृतीय)
81 किग्रा भार वर्ग - सौरव सिंह (प्रथम), विराट राना (द्वितीय), इशांत (तृतीय)
89 किग्रा भार वर्ग - बलराम (प्रथम), रजनीश (द्वितीय), आशीष कुमार (तृतीय)
96 किग्रा भार वर्ग - हरीश राना (प्रथम), प्रिंस चौधरी(द्वितीय), ध्रुव कौशिक (तृतीय)
102 किग्रा भार वर्ग - मोहित (प्रथम), रोहित कौशिक (द्वितीय), विशाल (तृतीय)
109 किग्रा भार वर्ग- आदित्य ठेनुआं (प्रथम), आकाश कौशिक (द्वितीय), कृष्णा कुमार (तृतीय)
109 किग्रा से अधिक भार वर्ग- आर्यन पौनिया (प्रथम), प्रिंस पौनिया (द्वितीय), हिमांशु (तृतीय)