फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी, बलवे में सात जेल भेजे.. दो छुड़वाए

Mon, 21 Dec 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्वार्सी के नगला मल्लाह में अक्तूबर माह में हुई हत्या के विरोध स्वरूप आरोपियों के घरों पर आगजनी-तोडफ़ोड़ में पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 इस गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को इलाके के लोग भड़क गए। सुबह ही लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां मेयर, जिलाध्यक्ष सहित तमाम भाजपाई भी पहुंच गए।

बाद में भाजपा ने इस मामले में आंदोलन की चेतावनी दी। तब जाकर दो लोगों को छोड़ा गया, जबकि सात को जेल भेज दिया। इसे लेकर भाजपा ने साफ कहा है कि अगर अब इस मामले में गिरफ्तारी हुई तो इलाके के लोग धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 6 अक्तूबर को नगला मल्लाह के रामअवतार की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों के घरों में आगजनी व तोडफ़ोड़ कर दी थी। इस हत्या का मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ।

पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी ओर से आगजनी व तोडफ़ोड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी मुकदमे में पुलिस ने रात दबिश देकर 9 लोग गिरफ्तार कर लिए।

इसके विरोध में सुबह ही तमाम महिलाएं एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। जहां मेयर शकुंतला भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, मानव महाजन, गुनीत मित्तल, दिलीप निषाद आदि पहुंच गए।

उन्होंने पब्लिक के साथ आवाज उठाते हुए कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने दी जाएंगी। यहां एसीएम को ज्ञापन दिया गया। तब जाकर तय हुआ कि दो लोग योगेंद्र व राजेंद्र को तत्काल छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


तब जाकर मामला शांत हुआ। शाम को दोनों छोड़ दिए गए। इसके अलावा पकड़े गए खुशिया, गनेशीलाल, निर्दोष, श्रीकांत, देवेंद्र, संजू व पप्पत को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें