आईएसआईएस की अलीगढ़ में गहरी जड़ें हैं। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की विशेष सेल द्वारा दबोचे गए पुणे मॉड्यूल्स के सदस्यों की गिरफ्तारी से यह बात सामने आई है। इस माड्यूल के एक सदस्य शहनवाज ने अलीगढ़ की युवती से शादी की थी।
एटीएस द्वारा गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आईएस आतंकी एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) के पूर्व छात्र हैं। यह बात मंगलवार को एएमयू ने स्वीकार कर ली है। अब तक की जांच में उजागर हुआ है कि दोनों हाल ही में संगठन में शामिल हुए। अब एजेसियां इनके संपर्कों तक पहुंचने में जुटी हैं। इसके लिए परिवार व संपर्कों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए अब्दुल्ला अर्सलान व माज बिन तारिक के विषय में एएमयू के प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली ने कहा है कि अब्दुल्ला के साथ-साथ माज भी एएमयू का छात्र रहा है। अब्दुल्ला ने पेट्रो केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और माज ने बीकॉम की पढ़ाई की है।
दोनों पूर्व छात्र हैं। छात्रों के संगठन के विषय में कोई जानकारी नहीं है। जांच में पता चला है कि दोनों ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान हाल ही में आईएस ग्रुप के पुणे मॉड्यूल के सदस्यों से संपर्क किया और फिर वे संगठन से जुड़ गए।
विज्ञापन
अब टीमें इनके विषय में तमाम जानकारियां जुटाने में लगी हैं। बता दें कि यूपी एटीएस की टीम इन्हें अलीगढ़ से गिरफ्तार कर ले गई और सोमवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी के बाद जेल दाखिल किया था। अब इनका पुलिस रिमांड लेने का प्रयास किया जा रहा है।
पुणे माड्यूल के सदस्य शाहनवाज ने की थी अलीगढ़ से शादी
आईएसआईएस की अलीगढ़ में गहरी जड़ें हैं। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की विशेष सेल द्वारा दबोचे गए पुणे मॉड्यूल्स के सदस्यों की गिरफ्तारी से यह बात सामने आई है। इस माड्यूल के एक सदस्य शहनवाज ने अलीगढ़ की युवती से शादी की थी।
दिल्ली पुलिस ने अयोध्या में राम मंदिर सहित कई बड़े नेताओं को निशाना बनाने के साजिश रचने के आरोप में एएमयू छात्र फैजान व अरशद को गिरफ्तार किया था। इनके तीसरे साथी ने शाहनवाज का निकाह अलीगढ़ की युवती से ही हुआ था। एनआईए ने 19 जुलाई को अलीगढ़ से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक सदस्य फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया।
फैजान से मिले इनपुट के बाद एनआईए ने राहुल उर्फ उमर को रतलाम से गिरफ्तार किया था। इसका संबंध भी फैजान से पाया गया था। ये भारत में हिंसक हमलों को अंजाम देने के लिए युवाओं को तैयार कर रहे थे। इसी दौरान झारखंड के आतंकी मो. अरशद को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दावा किया था कि उसने मैकेनेकिल इंजीनियरिंग में बीटेक अलीगढ़ से की थी।
इनके साथी आतंकी शाहनवाज ने मार्च 2021 अलीगढ़ में बसंती पटेल उर्फ खदीजा मरियम (धर्म परिवर्तित) से शादी की थी। ऐसे में खुफिया एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुट गई हैं कि आतंकी की पत्नी खदीजा अलीगढ़ में कहां रहती थी और कैसे वह शाहनवाज के संपर्क में आई थी। इसी बीच अब्दुल्ला अर्सलान व माज बिन तारिक का नाम सामने आया। अब इन्हें गिरफ्तार करने के बाद इनकी आगे की कड़ियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।