फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी हुई बाइक से घंटे भर में दो लूट

Sun, 29 May 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए हाईवे बाईपास पर बेखौफ लुटेरों पर लगाम नहीं लग पा रही। यहां शनिवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट की दो वारदातों से अंजाम दिया है। खास बात है कि दोनों ही घटनाओं को घंटे भर के अंतराल में एक लूटी गई बाइक से अंजाम दिया। पहली घटना में दंपति को निशाना बनाया गया और दूसरी घटना में भाई-बहन संग लूट हुई है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहली घटना के अनुसार हाथरस के सादाबाद निवासी श्रीप्रकाश और उसकी पत्नी मीनू पिछले कुछ समय से बुलंदशहर ससुराल में रुके हुए थे। शनिवार को सुबह वह इगलास किसी रिश्तेदार को देखने आ रहे थे। दस बजे करीब लोधा इलाके में हाईवे पर गांव ताजपुर रसूलपुर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर दस हजार रुपये, मोबाइल, महिला से जेवर आदि लूट लिए। इस सूचना पर लोधा व बन्नादेवी पुलिस में विवाद हुआ। मगर घटनास्थल लोधा में तय हुआ, तब लोधा में मुकदमा लिखा गया।
दूसरी घटना एक घंटे बाद बन्नादेवी इलाके में बहलोलपुर पुल के पास हुई। जहां आकाश निवासी कन्होई गभाना अपनी बहन व भांजे आदि को नौंगवां इगलास से बाइक से लेकर लौट रहा था। तभी 11 बजे करीब खैरेश्वर चौराहे से पीछे लगे बाइक सवार बदमाशों ने रोककर तमंचा दिखाकर लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने बच्चों पर तमंचा तानते हुए महिला से जेवरात उतरवा लिए और शरीर में छिपा रखा पर्स भी खुद अपने हाथ से निकाल लिया। इस घटना में दस हजार नगदी, अंगूठी, जंजीर, पायजेब, कुंडल आदि लूटे गए। यहां आकाश ने बदमाशों की बाइक यूपी 81 एएफ 1803 का नंबर पहचान लिया। पता चला कि यह बाइक तो तीन-चार दिन पहले लोधा इलाके में ही लूटी गई है। इस संबंध में बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


स्कार्पियो सवारों ने लूट लिए यात्री
बुलंदशहर से स्कार्पियो में सवार होकर कुछ युवक पुलिस भरती परीक्षा में शामिल होने आगरा जा रहे थे। उन्हें स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मडराक क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर लूटपाट के बाद फेंक दिया। बदमाश उनसे चार फोन व दस हजार से ज्यादा की नगदी ले गए। वह किसी तरह घूमते हुए आधी रात को नादा पुल पहुंचे। जहां सूचना पर एसओ देहली गेट पहुंच गए। मामला चूंकि मडराक का था, इसलिए उन्हें वहां भेज दिया गया। मगर पता चला है कि मडराक पुलिस ने भी उन्हें टरकाकर थाने से चलता कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें