फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वाहन चेकिंग के दौरान आरोग्य सेतु एप भी किया जाएगा चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी की रोकथाम और मरीजों की आसानी से ट्रेसिंग के लिए सरकार द्वारा तैयार कराया गया आरोग्य सेतु एप अब हर वाहन चालक को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। यातायात पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेज के साथ ही मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी चेक करेगी। जिलाधिकारी और एसएसपी ने मिलकर इसका प्लान तैयार किया है। एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सभी चेकिंग प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी वाहन चालकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करेंगे, जिसके मोबाइल में एप नहीं होगा। उसको मौके पर ही डाउनलोड कराया जाएगा। यह लोगों में जागरूकता फैलाने की एक मुहिम है। अगर, किसी के मोबाइल में एप नहीं होता है तो पुलिसकर्मी उसका चालान नहीं काटेंगे। चालान सिर्फ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत ही काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें