फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले जमा करने पड़ेंगे शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी आयुध विनीत कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शस्त्र धारकों से अपने शस्त्र जमा कराने के लिए कहा है। उन्होंने सभी शस्त्र विक्रेताओं एवं शस्त्र व्यवसायिक डीलरों को निर्देशित करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत कारतूस के खोखे जमा नहीं करने वाले शस्त्र लाइसेंस धारकों को कारतूस की बिक्री न करें।
विज्ञापन

कहा कि लाइसेंस धारकों को कारतूस बेचते समय सभी विवरण के साथ-साथ उनका मोबाइल नंबर भी बिक्री रजिस्टर में दर्ज करें, ताकि भौतिक सत्यापन के दौरान कोई कठिनाई उत्पन्न न हो। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की असलहा दुकानों की बिक्त्रस्ी रजिस्टर का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 फरवरी से शस्त्र जमा कराने का अभियान शुरू हो गया है। निर्वाचन के दृष्टिगत लाइसेंसी असलहे जमा होने की नियमित रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें