फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता उत्सव सात को, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में सात मार्च को खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम रामघाट रोड स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागी केवल बालिकाएं और महिलाएं होंगी।
विज्ञापन

सात मार्च को ‘अपराजिता उत्सव’ में बालिका व महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अमर उजाला एक मंच उपलब्ध करा रहा है। इस उत्सव में एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, गायन, नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसमें बालिकाएं व महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिताओं में जो बालिकाएं व महिलाएं प्रतिभाग करने की इच्छुक हैं, वह इस मोबाइल नंबर 7617566167 पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें