फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रदेश के पहले निजी औद्योगिक पार्क को शासन की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रदेश के पहले निजी क्षेत्र के औद्योगिक पार्क को शासन की मंजूरी मिली गई है। उद्योग विभाग के पास उमा एक्सपोर्ट की ओर से इसका प्रस्ताव आया था, जिसे जिला स्तर से अनुमोदन के बाद शासन को भेजा गया था। बृहस्पतिवार को शासन स्तर से इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है। उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र सिंह बताते हैं भांकरी पर 75 बीघा जमीन पर यह निजी क्षेत्र का प्रस्ताव प्लैज योजना के तहत मिला था।
विज्ञापन


इस योजना में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने वाली फर्म को तीन वर्ष के लिए 1 फीसदी ब्याज दर पर 50 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से ऋण भी दिया जाता है। इसमें कुछ हिस्सा सरकार को जाता है और कुछ विकसित करने वाली फर्म को। इस प्रस्ताव को जिला स्तर की समिति में रखा गया था। बृहस्पतिवार को इसकी शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उमा एक्सपोर्ट के स्वामी राकेश अग्रवाल को लखनऊ बुलाया गया। जहां उनसे कुछ औपचारिक बातचीत भी हुई। भांकरी जीटी रोड से मात्र 600 मीटर की दूरी पर यह पार्क 8.58 करोड़ से विकसित होगा, जिसमें 75 प्रतिशत जगह एमएसएमई को दी जाएगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शासन स्तर से इस पार्क की मंजूरी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें