फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अर्जी दायर, 7 जनवरी को होगी सुनवाई

Sat, 04 Jan 2025 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की ओर से यह अर्जी सीजेएम न्यायालय में दायर की गई है। जिसमें कहा गया है कि डाॅ. आंबेडकर की लोकप्रियता का डंका विदेशों में भी बजता है। ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर वक्तव्य देने के मामले में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ स्थानीय अदालत में मुकदमा दायर करने की अर्जी दी गई है। यह अर्जी एक अधिवक्ता की ओर से दायर कर समर्थकों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। मामले की सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

विज्ञापन


सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की ओर से यह अर्जी सीजेएम न्यायालय में दायर की गई है। जिसमें कहा गया है कि डाॅ. आंबेडकर की लोकप्रियता का डंका विदेशों में भी बजता है। ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इससे आंबेडकर को मानने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुचा है। मैं भी इससे आहत हुआ हूं। उन्होंने मांग की है कि अमित शाह को गृह मंत्री पद से तत्काल हटाकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें