फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा : आवेदकों को देनी होगी टीकाकरण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के 60 हजार लोगों को हज यात्रा की अनुमति दी है। इसमें 15 हजार लोग सऊदी अरब के होंगे, जबकि 45 हजार अलग-अलग देशों से होंगे। गाइड लाइन के अनुसार, हज यात्रा के आवेदकों को वेबसाइट पर कोरोना टीकाकरण की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने सचिव, कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य हज समिति लखनऊ के निर्देश पर बताया कि हज कोटे के वितरण के संबंध में सऊदी हुकूमत ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज आवेदकों से उनके द्वारा कोविड-19 की कौन सी वैक्सीन व कितनी डोज ली गई हैं, प्रथम व द्वितीय डोज का सर्टिफिकेट अपलोड करना आवश्यक है। पिछले 6 महीने में किसी चिकित्सालय में भर्ती होना पड़ा है तो उसका भी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। इसके अतिरिक्त कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आवेदक हज-2021 पर जाने के इच्छुक हैं कि नहीं, जैसी सूचनाएं मांगी है, जिन्हें हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट www.hajcommitte.gov.in पर online health verification में दर्ज करना होगा।
स्मिता सिंह ने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सऊदी सरकार के स्वास्थ्य व आयु संबंधित गाइड लाइन के अनुसार, जो हज आवेदक अर्हता रखते हैं, उन्हें एसएमएस द्वारा उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेज दी गई है, जिससे कि वह अपनी सूचना उक्त वेबसाइट पर दर्ज कर सकें, जो हज आवेदक अर्हता नहीं रखते हैं, उन्हें भी हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सूचित किया गया है। वेबसाइट पर आवेदकों को अपनी सूचना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से दर्ज करना है, ताकि ओटीपी अंकित करने पर सूचना दर्ज हो सके। विस्तृत या अन्य जानकारी वेबसाइट www.hajcommitte.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें