फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिल से दवाओं की खरीद-बिक्री और नशीली दवाओं से दूर रहने की अपील

विज्ञापन
छर्रा में दवा व्यापारी सम्मेलन में मंच पर मौजूद अतिथि व व्यापारी। स्रोत: स्वयं  - फोटो : samvad
विज्ञापन
एमआर गार्डन में आयोजित केमिस्ट एसोसिएशन के शैक्षिक सम्मेलन में दवा कारोबार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने केमिस्टों को नियमों का पालन करने के साथ ऑनलाइन दवा व्यापार से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह, बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि लालू महाजन का एसोसिएशन पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिला महामंत्री ने केमिस्टों से दवाओं की खरीद-बिक्री बिल के माध्यम से करने और नशीली दवाओं का कारोबार नहीं करने की अपील की। साथ ही ऑनलाइन दवा व्यापार से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम में वीरेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, राकेश गर्ग, अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, महामंत्री नवीन अग्रवाल, संगठन मंत्री भगवान सिंह, बबलू राजपूत, उपेंद्र सिंह, गौरव माहेश्वरी, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें