पानी बचाने के लिए छात्राओं को दिलाई शपथ।
- फोटो : GANGIRI
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत शनिवार को गंगीरी स्थित महंतपूरनगिरि इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं पानी बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जल ही जीवन है जल नहीं तो कल नहीं। छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया।
रास्ते पर चलते वक्त हमेशा अपनी बायीं ओर देखकर चलना चाहिए। अपने घर वालों को समझाएं कि दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगा कर चलें। उन्होंने कहा कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने आज के जमाने में नारी पुरुष से कम नहीं है। छात्राओं को जल बचाने की शपथ दिलाई। मौके पर प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह कुशवाहा, गोपाल सिंह, छत्रपाल सिंह, बादाम सिंह यादव, आराम सिंह, हेमंत कुमार, उदयवीर सिंह, वीरपाल सिंह, उमेश कुमार, गौरव कुमार, लक्ष्मीकांत, राज कुमार खलीपा, कुमारी सुनीता, कुमारी बेबी, कु, रेनू, कु. प्रभा, कु. शोभा, कु. राधा आदि मौजूद थे।