फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः अभ्यास से छात्राएं हमलावर के हमले को कर सकती हैं नाकाम

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते ट्रेनर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत गुरुवार को खिरनी गेट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो प्रशिक्षण में छात्राओं ने उस टिप्स को जाना, जिसके इस्तेमाल से वह हमलावर के हमले को नाकाम कर सकती हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में ताइक्वांडो के मास्टर ट्रेनर व अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोआर्डिनेटर असरार अहमद व उनकी स्टूडेंट अल्फिया जैदी ने छात्राओं को खुद की हिफाजत करने के तरीके बताए।
असरार अहमद ने कहा कि यह टिप्स दिमाग में बनी रहे। इसके लिए अभ्यास की जरूरत है। असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने के लिए वह अंगूठे, कलम व बालों में लगी चिमटी प्रयोग उसके शरीर के नाजुक अंगों पर करें। कोच असरार अहमद ने छात्राओं से भी बताए टिप्स को करवाया। प्रशिक्षण में कक्षा 9 से 12 की छात्राएं शामिल हुईं। इस अवसर पर शिक्षिका शिल्पी अनुज, भारती मिश्रा, नीलम, रीना, विनीता, पावर एंजिल्स सिमरन, रंजना, बबिता, कविता, मुस्कान, रूबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला का सराहनीय पहल है। आत्मरक्षा की ट्रेनिंग से छात्राओं ने बहुत कुछ सीखा होगा। कुछ में ताइक्वांडो सीखने में ललक बढ़ी होगी। ऐसे प्रशिक्षण आगे भी होना चाहिए।
विज्ञापन

-पुष्पा कुमारी, प्रिंसिपल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें