खेल निदेशालय उप्र व जिला प्रशासन के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से गणतंत्र दिवस पर महिला व पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ हुई, जिसमें पूर्णिमा शर्मा व अनुपम बघेल प्रथम रहे।
पुरुष वर्ग में अनुपम बघेल प्रथम, पिंटू द्वितीय, गौतम तृतीय स्थान पर रहे। केशव कुमार, कुलदीप व पवन चौधरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में पूर्णिमा शर्मा प्रथम, करिश्मा चौधरी द्वितीय, मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। उमा, बबीता व ईशु यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजयी खिलाड़ियों को एसीएम द्वितीय व डॉ. प्रान्तनू ने पुरस्कार वितरित किया। इससे पहले दौड़ का शुभारंभ एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ डीएम आवास से शुरू हुई, जो सुभाष चौक, दीवानी, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट के सामने से मुड़कर एएमयू सर्किल, लाल डिग्गी होते हुए अब्दुल्ला गर्ल्स चौराहा, मैरिस रोड, केलानगर, क्वार्सी चुंगी, महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो