फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी इलाकों में रोजाना 1800 लोगों का एंटीजन टेस्ट होगा : डीएम

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में अब शहरी इलाकों में रोजाना 1800 एंटीजन टेस्ट कराए जाएंगे, जिसकी रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड होगी। डीएम ने बुधवार को समीक्षा बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्र के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टेटिक टीमों को लगाकर कम से कम 100 व्यक्तियों की जॉच एंटीजन किट से रोज कराई जाए। इसकी जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही दीनदयाल अस्पताल में 200 बेड की क्षमता का एल-2 अस्पताल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। यहां पर आक्सीजन गैस की पाइप लाइन बिछाने को भी निर्देश दिया गया। समस्त नोडल अधिकारियों से कहा गया कि वह अस्पतालों के निरीक्षण में मिलने वाली खामियों को स्वास्थ्य अधिकारियों को बताएं और उनका समाधान कराएं। यदि बजट की आवश्यकता हो तो सीएमओ कार्यालय से डिमांड करें।
इस मौके पर सीडीओ ने बताया कि लक्षण रहित 43 पॉजिटिव मरीजों का उपचार शुरू हो गया है। उनके संपर्कियों की जांच कर होम क्वारंटीन कराया जा रहा है। उनकी जांच भी कराई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि शहर में चार टीमें ऐसे मामलों में नमूने लेकर जांच कर रही हैं तो डीएम ने उन टीमों की संख्या दस करने का निर्देश दिया। तीन महीने के लिये लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति तत्काल करने को कहा गया। एक दर्जन वाहन भी किराए पर लेने को कहा गया।
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि एंटीजन किट से हो रही जांच को उसी दिन पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। इस पर डा. दुर्गेश को जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके बाद संक्रमित मरीजों के प्राथमिक संपर्कियों की सैंपलिंग सही समय पर नहीं होने की बात सामने आई। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा सहित सभी एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम एवं द्वितीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास पंचायती राज के निर्देंशों पर अमल करने की योजना बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें