फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सपा नेता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, मॉडल संग दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा नेता पर आरोप है कि पहले दोस्ती की। फिर कार में दुष्कर्म किया और बाद में मुंबई में भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने कुर्की नोटिस अदालत से प्राप्त कर लिया था। बाद में कौशल की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में चर्चित मॉडल संग दुष्कर्म के आरोप में फंसे सपा नेता कौशल आनंद उर्फ कौशल दिवाकर को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अब उसे न्यायालय में हाजिर होना होगा।

विज्ञापन


यह मुकदमा आर्य नगर निवासी कौशल के खिलाफ 23 जून को एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप था कि पहले दोस्ती की। फिर कार में दुष्कर्म किया और बाद में मुंबई में भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने कुर्की नोटिस अदालत से प्राप्त कर लिया था। बाद में कौशल की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई। अधिवक्ता प्रताप सिंह राघव के अनुसार इस अर्जी को खारिज कर दिया गया है। अब कौशल को अदालत में हाजिर होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें