फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमुवि: 17 महीने से एएमयू में नहीं है नियमित कुलपति, स्टाफ क्लब में आज बनेगी रणनीति

Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

17 महीने से एएमयू में नियमित कुलपति नहीं हैं। कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज को कार्यभार संभाले पांच महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक कुलपति पैनल नहीं बन सका है। कई बार नियमित कुलपति के लिए पैनल की बात कही गई, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया है।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में नियमित कुलपति की मांग को लेकर रविवार को एएमयू स्टाफ क्लब में रणनीति बनेगी। यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ और एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन इलाहाबाद एक साथ आ गए हैं। 

विज्ञापन


एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर सैयद अबरार अहमद चीकू ने 30 अगस्त को नियमित कुलपति के संबंध में दिए गए पत्र के अनुसार रविवार को सुबह 10 बजे स्टाफ क्लब में बैठक होगी। 17 महीने से एएमयू में नियमित कुलपति नहीं हैं। कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज को कार्यभार संभाले पांच महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक कुलपति पैनल नहीं बन सका है। कई बार नियमित कुलपति के लिए पैनल की बात कही गई, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमित कुलपति को लेकर सभी को प्रयास करने होंगे। 

रिक्त सीट को भरने के लिए नियंत्रक से मिले छात्र
एएमयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीट भरने की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक से छात्र मिले। शनिवार को प्रशासनिक भवन में स्थित परीक्षा नियंत्रक से मिलने आए छात्रों ने कहा कि जो सीटें रिक्त हैं, उन्हें भरा जाए। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें