महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर हाइवे पर हुए भीषण हादसे में शुक्रवार को घायल चौथी महिला ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 22 वर्षीय अकराबाद सागर की उर्मिला पत्नी मंगल सिंह की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
मौत की खबर से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बता दें कि कासगंज से प्राइवेट बस सवारी लेकर अलीगढ़ आ रही थी। इस बस में 35 सवारी थीं। बौनेर हाइवे के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गईं थी। आमने - सामने की भिड़ंत में बस के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं 14 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज मेडिकल में चल रहा है। जिसमें शुक्रवार को चौथी घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया।