पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की रविवार को भी संपत्ति जब्त की गई। पैतृक गांव पहुंची थाना महुआ खेड़ा पुलिस व राजस्व टीम ने पहुंचकर गाजे-बाजे संग दो करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि पर जब्त करते हुए बोर्ड लगाया। इस तरह दो दिन में सात करोड़ से ज्यादा की भूमि जब्त की गई है।
सिविल लाइंस थाना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के तहत पुलिस रिपोर्ट पर डीएम की संस्तुति मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 11 मई को तेजवीर सिंह गुड्डू को जिला बदर भी किया जा चुका है। शनिवार के बाद अब रविवार को भी संपत्ति जब्त की गई। इस तरह कुल 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।
कुल यह संपत्ति की गई जब्त
सुखरावली गाटा संख्या 30, 31, 32, 34, 227, सुखरावली गाटा संख्या 11, 135, 2998, 89, सुखरावली गाटा संख्या 33, सुखरावली गाटा संख्या 10, सुखरावली गाटा संख्या 29, 136, सुखरावली स्थित रकबा 5818.36 वर्ग मीटर।