हमजा पर भी तामील कराया फायरिंग का अपराध
बन्नादेवी पुलिस ने सिविल लाइंस में दो दिन पूर्व पकड़े गए एएमयू में फायरिंग के आरोपी एएमयू छात्र हमजा पर भी बुधवार को सराय हकीम कांड का अपराध तामील करा दिया है। सीओ बन्नादेवी धनंजय के अनुसार एएमयू छात्र हमजा सिविल लाइंस पुलिस ने दो दिन पहले जेल भेजा था। उसे न्यायालय में तलब कराया बुधवार को सराय हकीम फायरिंग का मामला तामील करा दिया गया है।
इस मामले में हमारी टीमें फरार आरोपियों के साथ-साथ अवैध धंधों से जुड़े लोगों की धरपकड़ में जुटी हैं। कई नाम सामने आ गए हैं, जो फरार चल रहे हैं। कुछ के सोशल मीडिया एकाउंट तक बंद हैं। इन सभी की तलाश में टीमें लगी हैं। एक-एक कर लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इसी प्रयास में गोविंदा को जेल भेजा गया है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
राकेश सहाय पर हमले में यशनंदन को मिली जमानत
सराय हकीम कांड में जेल गए यशनंदन गुप्ता पर मैरिस रोड पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री राकेश सहाय पर हुए हमले का भी आरोप था। बन्नादेवी से जेल भेजे गए यशनंदन सहित राकेश सहाय पर हमले के सभी आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय में तलब कराकर यह अपराध भी तामील कराया था। यशनंदन के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से तर्क रखा गया कि रिपोर्टकर्ता को कोई चोट साबित नहीं है। इसलिए जमानत का आधार है। एडीजे विशेष एससीएसटी न्यायालय ने यशनंदन की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। इस मामले में अन्य आरोपी भी है। सराय हकीम कांड में यशनंदन सहित तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 30 अप्रैल तारीख नियत है।