फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट व्यापारियों पर हमला: एक और आरोपी दबोचा, चार पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल, कई लोग हिरासत में

Fri, 30 May 2025 03:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसपी देहात कहते हैं कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। किसी को भी बिना पहचान के नहीं बुलाया जा रहा। बवाल में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी टीमों द्वारा लगातार लोगों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अलहदादपुर में हुए बवाल के मामले में पुलिस स्तर से अब तक चार आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। वहीं 29 मई को इस मामले में एक और आरोपी को दबोच लिया गया। उससे देर शाम तक पूछताछ जारी थी। संकेत हैं कि 30 मई को उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन


एसपी देहात कहते हैं कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। किसी को भी बिना पहचान के नहीं बुलाया जा रहा। बवाल में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी टीमों द्वारा लगातार लोगों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए बाकायदा सूची बनाई जा रही है। जिस नाम या चेहरे की पहचान हो जाती है, उसको सूची में शामिल कर लिया जाता है। फिर धरपकड़ का प्रयास होता है। 

इसी प्रयास में कई लोग हिरासत में हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ को एक दो दिन में जेल भी भेजा जाएगा। बता दें कि ये घटना 24 मई सुबह की है, जब अलहदादपुर के पास मीट व्यापारियों की गाड़ी रोककर उन पर हमला किया गया था। मामले में अब तक चार को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें