फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में मिनीस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का वार्षिक सम्मेलन

विज्ञापन
कृष्णांजलि नाट्यशाला सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि सभागार में बृहस्पतिवार को मिनीस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसमें अधिकारियों ने कर्मचारियों को शासन-प्रशासन का अभिन्न अंग बताया। वहीं, कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन

वार्षिक सम्मेलन की शुरूआत मंडलायक्त गौरव दयाल व डीएम चंद्रभूषण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। मंडलायुक्त ने कहा कि संघ राजस्व परिवार का अभिन्न अंग हैं। सभी सरकारी योजनाओं को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बिना कर्मचारियों के सहयोग के सरकारी कार्य संपन्न नहीं हो सकते हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के बिना किसी भी काम आगे बढ़ा पाना संभव नहीं है। अच्छे लोक सेवक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से सलाह करके योजनाओं को अमलीजामा पहनाते हैं और वह सफल होते हैं। मिनीस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने कर्मचारियों की समस्याओं को गिनाया।
उन्होंने कहा कि लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रही है। कार्यक्रम को एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल व सिटी मजिस्ट्रेट ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सुनील कुमार शर्मा व संचालन सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री दीपक सक्सेना, विमल सक्सेना, जिला मंत्री सोहन सिंह, कामिनी शर्मा, विजय कुमार आर्य, कविता सिंह, शिरिष कुमार, शब्बीर अहमद खां, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, मधु भारती आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें