दीप महोत्सव के तहत दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का महत्व माना जाता है। गोवर्धन पूजा को लेकर इस बार भी संशय बना रहा। सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी। भैया दूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार, शुभ संयोग में मंगलवार को गोवर्धन की घर-घर पूजा होगी। शुभ पूजा का मुहूर्त सुबह 06: 40 से 08:50 तक रहेगा। जबकि भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा। बहनें दोपहर 01:10 से 03:20 बजे तक शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों के टीका कर सकती हैं।