फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएनएम के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, बेटे सहित पत्नी थी मायके में

Mon, 29 Apr 2024 04:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक सप्ताह पहले रंजना कुमारी अपने बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए मायके डिबाई जनपद बुलंदशहर गई थीं। इधर 28 अप्रैल को उनके पति अमर सिंह ने सीएचसी स्थित अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवाासीय परिसर में एक एएनएम का पति फंदे पर लटक गया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के थाना राजघाट के गांव लक्षिमपुर निवासी अमर सिंह पुत्र कमल सिंह की पत्नी रंजना कुमारी चंडौस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उपकेंद्र में एएनएम हैं। पति और पांच माह के बेटे सहित वह गभाना सीएचसी में बने आवासीय परिसर में रहती हैं। एक सप्ताह पहले रंजना कुमारी अपने बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए मायके डिबाई जनपद बुलंदशहर गई थीं। इधर 28 अप्रैल को उनके पति अमर सिंह ने सीएचसी स्थित अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी।

आवासीय परिसर में रहने वाले अन्य लोगों ने खिड़की के जरिये अमर सिंह को फंदे पर लटके देखा तो तत्काल दरवाजा तोड़कर उन्हें पंखे से नीचे उतारा, लेकिन जान न बच सकी। सूचना पर पुलिस सहित पत्नी भी रोते हुए पहुंच गई थी। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। रंजना कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोपहर में ही उनकी पति से फोन पर बात हुई थी, तब ऐसा कुछ नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें