अंकिता मिश्रा ने गुलाबी आंखें जो तुमने देखीं... इस गीत पर श्रोता झूम उठे। इसके बाद उन्होंने तुझे प्यार करते-करते मेरी रूह बीत जाती, करियो कृपा यह दीनानाथ.. किसी की मेहरबानी ने आके मेरी जिंदगी सजा दी... आदि एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।
अलीगढ़ नुमाइश के कोहिनूर मंच पर 21 जनवरी को अंकिता नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायिका अंकिता मिश्रा के गीतों पर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन
शुभारंभ एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीम कोल महिमा राजपूत और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने किया। अंकिता ने एक से बढ़कर एक नए और पुराने गानों का सिलसिला शुरू किया।
गुलाबी आंखें जो तुमने देखीं... इस गीत पर श्रोता झूम उठे। इसके बाद उन्होंने तुझे प्यार करते-करते मेरी रूह बीत जाती, करियो कृपा यह दीनानाथ.. किसी की मेहरबानी ने आके मेरी जिंदगी सजा दी... आदि एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर पूरा कोहिनूर मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।