कस्बा में व्यापारियों को समझाते सीओ छर्रा। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बा निवासी व्यापारी आकाश वाष्णे्य के साथ बृहस्पितवार की रात को हुई फायरिंग व लूट की वारदात के बाद शुक्रवार सुबह व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं और लूट का खुलासा शीघ्र ही करने की मांग की।
सीओ छर्रा कमलेश कुमार शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवा रहे थे तभी पता चला कि लूटी गई स्कूटी को लोगों ने एक व्यक्ति को ले जाते देखा तो सीओ ने बाइक से पीछा किया। युवक गांव मझोला स्थित ईंट भट्ठा के पास स्कूटी को छोड़कर मक्का के खेत में घुसने के बाद फरार हो गया। स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली, जिसे पुलिसकर्मी थाने ले आए।
वहीं, थाने में जमा व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा कस्बे में पहुंचे और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी पुलिस कर्मी ने व्यापारी से कोई अभद्र व्यवहार किया है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात और सीओ द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद दोपहर 12 बजे बाजार खुल गया।
- वहीं, इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने बताया कि संदिग्ध दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संभावित कई जगहों पर दबिश भी दी जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।