फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बड़े भाई ने डांटा, गुस्सा होकर किशोर ने फंदा लगा दी जान

Mon, 01 Jul 2024 06:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोर और उसके बड़े भाई में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर बड़े भाई ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोर घर से कुछ दूरी पर बने अपने घेर में पहुंच गया। किशोर ने घेर में लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टा डाल कर अपनी गर्दन में कस लिया और फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
मृतक अनु कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मजूपुर में 30 जून को बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध किशोर ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गांव मजूपुर निवासी किसान ऋषिपाल सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। सबसे छोटा बेटा अनु कुमार (14) कक्षा दसवीं का छात्र था। 30 जून की दोपहर अनु और उसके बड़े भाई में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर बड़े भाई ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर अनु घर से कुछ दूरी पर बने अपने घेर में पहुंच गया। उस दौरान घेर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। दोपहर करीब डेढ़ बजे किशोर ने घेर में लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टा डाल कर अपनी गर्दन में कस लिया और फंदे पर झूल गया।

करीब एक घंटे बाद मृतक की ताई वहां पहुंची तो किशोर को पेड़ पर इस तरह लटका देख उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर माता-पिता व परिवार के सदस्य दौड़कर वहां पहुंचे। आनन-फानन किशोर को पेड़ से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें