फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पशु अवशेष मिलने पर भड़का आक्रोश, जाम और हंगामा

विज्ञापन
गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र में मथुरा रोड पुराना बाईपास पर गांव खेड़िया के पास बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। सूचना पर मडराक के अलावा आसपास के थानों व सीओ छर्रा और सीओ इगलास मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने आसना चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। इस दौरान बाईपास मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ बच्चे खेतों की ओर जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने खेड़िया में स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर प्लास्टिक के कट्टे पड़े हुए देखे। लोगों ने उन्हें खोलकर देखा तो उनमें प्रतिबंधित पशु के अवशेष थे। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी और गोरक्षक दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर मडराक, सासनी गेट, गभाना, लोधा, रोरावर, जवां, इगलास थानों की पुलिस और सीओ छर्रा धनंजय सिंह व सीओ इगलास सीओ महेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने वाहनों दूसरे मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया। इस दौरान गोरक्षक दल के सचिन राघव, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष गौरव सारस्वत, यश शर्मा, अजित सैनी, सुमित चौहान, बजरंग दल के अमित कुमार, अजीत सिंह, जितेंद्र तोमर आदि का आरोप था कि कई बार आसना चौकी प्रभारी को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन्होंने आसना चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की। सीओ महेश कुमार ने बताया है कि अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें