फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बदहाल गलियों पर फूटा गुस्सा, लहराए काले झंडे

विज्ञापन
कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के मखदूमनगर की गलियों की खराब हालत को लेकर वार्ड-44 के लोग शुक्रवार को कमिश्नरी पहुंचे। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे लहराए।
विज्ञापन



उन्होंने नगर निगम के 11 करोड़ रुपये के बजट आवंटन के दावे के बावजूद काम शुरू न होने पर विरोध जताया। मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर पहले भी आंदोलन हुए हैं।

नगर निगम ने वार्ड के लिए 11 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित होने की बात कही थी। इसके बावजूद गलियों में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे करीब दो हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी धनराशि आवंटित होने पर भी काम क्यों शुरू नहीं हुआ। 22 नवंबर को क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया था, जिसके बाद अधिकारियों ने सर्वे और टेंडर की बात कही, पर काम शुरू नहीं हुआ।

उन्होंने बजट की उच्चस्तरीय तकनीकी समिति से जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में नगर निगम की गाड़ियों पर हूटर के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया गया। मोर्चा ने अनुमति की जांच और नियम विरुद्ध पाए जाने पर हूटर उतरवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव मोहम्मद शाकिर अल्वी, जिला संरक्षक निन्नामी पंडित, रजत शर्मा, संदीप शर्मा, डॉ. कौशल किशोर, हिना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें