मानिक चौक क्षेत्र में पानी की समस्या के साथ ही सड़क की स्थिति भी खराब है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसी से नाराज होकर उन्हें मेयर के पास पहुंचना पड़ा।
अलीगढ़ शहर के मानिक चौक क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं व बच्चे अपनी समस्याएं लेकर मेयर प्रशांत सिंघल के आवास पहुंचे। लोगों ने पानी और सड़क समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। पानी की समस्या के साथ ही सड़क की स्थिति भी खराब है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी से नाराज होकर उन्हें मेयर के पास पहुंचना पड़ा।
लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद गंगे पहलवान के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि समस्याओं के समाधान को लेकर प्रभावी पहल नहीं होने से जनता परेशान है। मेयर प्रशांत सिंघल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित नगर निगम अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर नागरिक शांत हुए और अपने घरों को चले आए।